मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एसएसपी एवं सिटी एसपी से पीड़ित ने मिलकर लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग

On: Sunday, January 19, 2025 3:53 PM

देवब्रत मंडल

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंजाबी कालोनी में अवैध रूप से चल रहे नकली दवाई के विरुद्ध छापामारी के दौरान झूठा मुक़दमा दर्ज कर हमारे पुत्र मोहित कुमार के साथ हमारे साला धर्मेंद्र कुमार और बगल के रहने वाले सूजल कुमार को कोतवाली थाना कांड संख्या 21/25 में झूठा मुक़दमा दर्ज कर फंसाया गया है। बीते दिन यह मामला वरीय पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा। पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर पीड़ित ने नगर पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कराने की गुहार लगायी है। नगर पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना के बारे विस्तार से बताया। मकान मालिक ने बताया कि गुरुवार की रात कोतवाली थाना एवं ड्रग्स विभाग ने हमारे किरायेदार के दुकान में छापेमारी की गई थी। छापेमारी में दवा के सैंपल भी ज़ब्त किया किया गया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि कोतवाली थाना की पुलिस ने किराएदार को पकडा और पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। जबकि मुख्य आरोपी राजेश कुमार जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसे थाने से ही से ही छोड़ दिया गया। जो जाँच का विषय है। पीड़ित परिवार ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेश कुमार को ड्रग्स के पदाधिकारी और थाना के सहयोग से छोड़ दिया गया और निर्दोष लोगों को फंसाया गया है।

जिस मकान में अवैध दावा का कारोबार हो रहा था उस मकान के मालिक को भी गिरफ्तार करते हुए उनपर गलत आरोप लगाया गया है तथा दोषी को छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों को सजा दिलाने के लिए लिखित रूप मे आवेदन दिया। ताकि हमलोगों को उचित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा मीडिया के द्वारा जब इसकी जानकारी फोन के माध्यम से कोतवाली थाना से ली गई थी तो तो उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ये ड्रग्स का मामला है। ड्रग्स विभाग के पदाधिकारी के द्वारा आवेदन दिया गया है और कारवाई की गई है। उन्होंने इस मामले में जब ड्रग्स विभाग के इंस्पेक्टर विजय कुमार से जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला पुलिस का है। कोर्ट में ज़ब्त के साथ सामग्री से केस करता है। जबकि इस मामले में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर खबर प्रसारित हुई थी। जिसमें राजेश कुमार के साथ आशीष कुमार का नाम लिया गया है और कोतवाली थाना के द्वारा मुख्य आरोपी राजेश कुमार को छोड़ दिया गया जो जाँच का विषय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल | गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 145.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार | पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, महिला ने कोंच थाने में दर्ज कराई एफआईआर | कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | बिजहरा गांव की बदहाल तस्वीर: कीचड़ और जलजमाव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत |