मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में विवेकानंद के विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति पर हुई चर्चा

On: Thursday, January 16, 2025 5:09 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के निजी संस्थान में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण ले साथ हुआ। जिसके बाद एसएसडी प्रांत संयोजक सूरज सिंह ने विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान संत के साथ उनका जीवन राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व भी समझाया गया। परिषद के नगर अध्यक्ष मनीष अवस्थी ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का स्मरण करते हुए उनके विचारों को साझा किया। उन्होंने बताया कि विवेकानंद जी ने भारत की धार्मिक सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति के बारे में विश्व को अवगत कराया था। जिला सह संयोजक धीरज केशरी ने अभाविप के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।  का काम कर रहा है। मौके पर परिषद से जुड़े अधिकारी, सदस्य व छात्र मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप | शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी |