मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

On: Wednesday, January 15, 2025 3:43 PM

टिकारी संवाददाता: अलीपुर थानाक्षेत्र के चैता ग्राम के समीप बुधवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान चैता ग्राम निवासी स्व रामलखन ठाकुर की 75 वर्षीय पत्नी प्यारी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना के समय वृद्ध महिला सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में तेज गति से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के जुटे ग्रामीणों ने अलीपुर थानाध्यक्ष को सुचना दी। जिसके बाद अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के स्वजनों से घटना के लिखित शिकायत की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बाइक और चालक का पता लगाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप | शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित |