मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के विजय सिंह बने टिकारी अनुमंडल अध्यक्ष

On: Sunday, January 12, 2025 4:11 PM

टिकारी संवाददाता: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अनुमण्डल शाखा टिकारी की बैठक रविवार को राज इंटर कालेज के प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसमे कमेटी का पुनर्गठन किया गया और परैया के पत्रकार विजय सिंह को अनुमण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सदस्यों के चर्चा के बाद संगठन हित में कई निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अनुमण्डल अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह द्वारा कमेटी भंग करने के बाद नए सिरे से पदाधिकारियों का चुनाव कर पुनर्गठन किया गया। जिसमे विजय सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र मिश्रा महासचिव और दीपक कुमार कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष सूर्यकांत सिंह द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई दी। बैठक में सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से संगठन के विकास हेतु मासिक सदस्यता शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिला कमिटी के नीरज अम्बष्ट, अविनाश कुमार, नागेंद्र कुमार राही, जितेंद्र मिश्रा, संजय अथर्व, सुमित कुमार, सुदर्शन, पंकज सिन्हा, पप्पू कुमार, डी के यादव सहित अनुमण्डल के चारो प्रखण्ड के अधिकांश पत्रकार शामिल मौजूद थे। बैठक का संचालन धर्मेंद्र मिश्र ने की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |