मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डीएफसीसी लाइन बिछाने के लिए रेल व नगर निगम के अभियंताओं ने किया संयुक्त सर्वे, पुल निर्माण के लिए मिट्टी की भी हुई जांच

On: Friday, January 3, 2025 3:49 PM

देवब्रत मंडल

कंडी नवादा में ब्रिज निर्माण के लिए मिट्टी की जांच करती लार्सन एंड टर्बो कंपनी के कर्मी

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल लाइन बिछाने के कार्य ने नए वर्ष में गति पकड़ी है। रेल लाइन बिछाने के पूर्व किस मोहल्ले, गांव के लोगों आने जाने के लिए आरयूबी/आरओबी की जरूरत है। जिसे लेकर स्थल को चिन्हित करने के लिए एक संयुक्त टीम द्वारा 3 जनवरी 2025 को सर्वे किया गया है। इस टीम में गया नगर निगम के अभियंता के साथ रेलवे के भी अभियंता शामिल थे। इन दोनों की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को गया नगर निगम के वार्ड नं 04 अंतर्गत कंडी नवादा वार्ड नं 01(राजस्व वार्ड) के आदर्श नगर, पाँचबिगहिया मोहल्ले के अलावा कई और क्षेत्रों में सर्वे किया गया।

नगर आयुक्त ने सर्वे के लिए अभियंताओं को दिया निर्देश

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने रेलवे द्वारा भेजे गए एक पत्र के आलोक में निगम के कई अभियंताओं को सर्वे के दौरान रेल अभियंता के साथ रहने का निर्देश दिया। जिसके आलोक में शुक्रवार को टीम संयुक्त सर्वे करने पहुंची।

दुर्वे से मानपुर के बीच आरयूबी/आरओबी बनने की संभावना

बताया गया है कि इस संयुक्त टीम के द्वारा दुर्वे, कटारी, बंगाली बिगहा, कुजापी, नेयाजीपुर, कंडी नवादा, मानपुर, गेरे, लखनपुर और रसलपुर में डीएफसीसी रेल परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा चुकी जमीन पर सर्वे किया गया है। जहां जरूरत के अनुरूप आरओबी या आरयूबी बनाया जा सकता है।

संयुक्त सर्वे में ये सभी अभियंता हैं शामिल

संयुक्त टीम में गया नगर निगम के अभियंता देवनंदन प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, दिनकर प्रसाद एवं किशोर प्रसाद के अलावा रेलवे के वरीय प्रशाखा अभियंता उमेश कुमार शामिल थे।

गया-पहाड़पुर के बीच सर्वे करने पहुंची थी टीम

सोननगर से अंडाल के बीच डीएफसीसीआईएल द्वारा तीसरी और चौथी ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच गया-पहाड़पुर स्टेशनों के बीच अधिग्रहित की गई जमीन पर अलग से रेल लाइन बिछाई जाएगी। जिसके लिए यह टीम सर्वे करने पहुंची थी।

कई रैयतों को नहीं मिला है मुआवजा एवं आर एंड आर पालिसी की राशि

इस प्रकार के सर्वे की जानकारी जैसे ही भूमि अधिग्रहण के दायरे में आ चुके कई रैयतों ने बताया कि उन्हें अबतक उन्हें मुआवजे की राशि नहीं मिली है। कंडी नवादा के रैयत उर्मिला देवी के पुत्र कमलेश कुमार ने बताया कि जिला भूअर्जन कार्यालय में दो साल से अधिक समय से चक्कर लगा रहा हूं लेकिन अबतक मुआवजे के लिए कोई आदेश नहीं हुआ है। जबकि सारे कागजात जमा कर चुका हूं। वहीं दुर्वे,कटारी के रैयत सुरेंद्र यादव की भी यही शिकायत है। जबकि अन्य रैयतों ने बताया कि पुनर्वास एवं पुनर्स्थापित नीति के तहत पांच लाख रुपये अब तक नहीं मिले हैं। इसके लिए भूअर्जन कार्यालय का चक्कर लगा कर थक गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |