मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया पटना-किऊल-गया रेलखंड का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और संरक्षा पर दिया विशेष जोर

On: Thursday, December 26, 2024 3:49 PM

रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुरुवार को पटना-किऊल-गया एवं गया-पटना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेलवे की संरक्षा और यात्री सुविधाओं का जायजा लेना था। महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट), रेल पुलों और स्टेशनों पर मौजूद सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों को संरक्षा पर विशेष ध्यान देने और बेहतर यात्री अनुभव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्टेशनों का गहन निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में श्री सिंह ने अशोकधाम, शेखपुरा और नवादा स्टेशनों का दौरा किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। साथ ही यात्री सुविधाओं और संरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

गया स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का जायजा

गया स्टेशन पर महाप्रबंधक ने पुनर्विकास के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल | गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 145.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार | पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, महिला ने कोंच थाने में दर्ज कराई एफआईआर | कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत |