मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के बेनीपुर में बंद घर से लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

On: Wednesday, December 25, 2024 3:26 PM

गांव में हर सप्ताह घट रही है चोरी की घटना

टिकारी थानाक्षेत्र के बेनीपुर ग्राम में दो घर से हुई चोरी को लेकर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित द्वारा आठ लाख से ऊपर की चोरी बताई गई है। बेनीपुर ग्राम निवासी प्रशांत मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत कुछ दिनों से वे अपने चाचा पारस नाथ मिश्रा का इलाज कराने परिवार सहित घर से बाहर थे। विगत 19 दिसम्बर को उनके चाचा का निधन हो गया था। 20 दिसम्बर को परिवार दाह संस्कार कर जब घर लौटे तो दोनो घर से सारा सामान गायब मिला।

गांव के ग्रामीण चोरों से परेशान, दहस्त में लोग

जांच पड़ताल की तो पाया कि दोनो घर से लगभग 60 हजार नगदी, लगभग 80 किलोग्राम पीतल धातु के बर्तन, लाखों के सोने चांदी के आभूषण, घर में लगा मोटर सहित अन्य सामान गायब मिले। एक तरफ परिवार को सदस्य की मौत हो जाने का दुख वहीं दूसरी तरफ चोरी की बड़ी घटना से परिवार के लोग का हाल बेहाल हो गया। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई। टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |