मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राजगीर-तिलैया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

On: Saturday, December 14, 2024 3:42 PM

मोहड़ा प्रखंड के राजगीर-तिलैया मुख्य मार्ग स्थित सारसु हॉल्ट के पास शनिवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा, जिसका एक पैर कटा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची अतरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहले पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने मृतक के फोटो के आधार पर उसकी पहचान नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सुंदरवन गांव निवासी तुलसी मांझी के 22 वर्षीय पुत्र तुफान मांझी के रूप में की।

थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि तुफान मांझी अपने ससुराल से लौट रहा था, जब किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके | 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली ट्रेनों में सफाई पर रेलवे सख्त, हर 2 घंटे में उठेगा कचरा; यात्रियों की शिकायतों पर भी होगी नजर | बोधगया में INDIA गठबंधन का आक्रोश मार्च, कुमार सर्वजीत ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल; PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके | SIR के विरोध में कोंच में राजद का प्रदर्शन, PM मोदी-गृह मंत्री शाह और CEC का पुतला फूंका; मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग | पूजा और त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: बिहार से पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, अजमेर-जोधपुर समेत कई शहरों के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें | गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा |