मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मध्य विद्यालय अलीपुर को मिला केनरा बैंक उप महाप्रबंधक का सहारा, उद्घाटन

On: Wednesday, December 11, 2024 5:07 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, अलीपुर में बुधवार को उद्घाटन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम केनरा बैंक में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत स्थानीय निवासी राजकुमार शर्मा द्वारा अनुदान के रूप मे विद्यालय को प्रदत्त फर्नीचर, आलमारी, कुर्सी, टेबल, पंखा आदि की जानकारी समारोह में आम नागरिकों को दी गई। जिसके बाद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप महाप्रबंधक शर्मा द्वारा समारोह का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि बीइओ डा. अभय कुमार रमण, सुरेन्द्र प्रसाद यादव कालेज के प्राचार्य लालदेव यादव, अशोक कुमार वर्मा, सिद्धार्थ कुमार, भूमिदाता गोपाल शर्मा, चन्देश्वरी शर्मा आदि ने विद्यालय को सामग्री प्रदान करने वाले उप महाप्रबंधक व स्थानीय निवासी की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि लगभग गांवों में कोई न कोई व्यक्ति किसी न किसी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। लेकिन सामाजिक, शैक्षणिक व अन्य कार्यों के लिए आर्थिक मदद, सहयोग, प्रोत्साहन आदि के लिए जिगरा कम ही लोगों के पास होता है। वक्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सक्षम लोगों को ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। ताकि संस्थान व समाज का विकास हो सके और उसका लाभ आम लोगों को मिल सके। मौके पर केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, अधिकारी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। इससे पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि सहित मंचासीन लोगों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने स्वागत गान की प्रस्तुति देकर अतिथियों का दिल जीत लिया। आयोजित समारोह में मंच का संचालन शिक्षक अखिलेश कुमार शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रमा कुमार ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा | 12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | गया: धरहरा कलां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद | मुंबई में करंट लगने से गया के युवक की मौत, 4 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि | रोड रॉलर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग | फतेहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिलें जब्त, कुल 500 लीटर शराब बरामद | गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद |