मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज: चोरों ने तोड़े ताले, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

On: Sunday, December 8, 2024 3:34 PM

बेलागंज थाना क्षेत्र के धनामा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए करीब आठ लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त घर में सिर्फ एक बुजुर्ग गृहस्वामी और उनका विकलांग बेटा मौजूद थे, जबकि परिवार की महिलाएं एक रिश्तेदार के घर समारोह में शामिल होने गई हुई थीं।

चोर छत के सहारे घर में दाखिल हुए और तीन कमरों में रखे गोदरेज, अटैची और बक्से का ताला तोड़कर सभी कीमती सामान चोरी कर ले गए। गृहस्वामी मो. तौकीर अहमद ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह अपने बेटे के साथ सो गए थे। सुबह उठने पर कमरे के दरवाजे खुले हुए और सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर गोदरेज का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे गहने और नकदी गायब थे।

घटना की सूचना पर बेलागंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

भाकपा माले के युवा नेता मो. शेरजहां ने इस घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में हर साल इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की ठोस तैयारी नहीं की जाती। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में हर साल एक ही पैटर्न पर चोरियां होती हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान |