मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

यौन शोषण के पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास पर कार्यशाला आयोजित, मानव तस्करी व इसके बचाव पर बल

On: Sunday, December 8, 2024 2:18 PM

देवब्रत मंडल

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ,पटना के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास की देखरेख में मानव तस्करी व यौन शोषण पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा कक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर यौन शोषण के पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार से डिप्टी चीफ एलएडीसी के.के. पाठक व एसएलओ संदीप तथा जनसाहस टीम राज्य समन्वयक माजिद शोएब, रविंद्र प्रसाद तथा नवादा जिले के समन्वयक मोहम्मद सद्दाम और गया के जनसाहस की पूरी टीम शामिल थी।

इस मौके पर श्री पाठक ने मानव तस्करी को रोकने तथा उनके बचाव पर विस्तार से बताया। एसएलओ संदीप ने  इसके प्रोटेक्शन पर चर्चा की। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के कर्मचारी विकास कुमार, हारून रशीद, प्रतुल कुमार, हादी अकरम, अनिल कुमार पारा लीगल वॉलिंटियर मनोज कुमार,रोहित कुमार,संजय कुमार चौधरी,मनीष कुमार, संतान कुमार, हीरालाल यादव,मिथिलेश कुमार वर्मा,जुल्फिकार अंसारी, परमानंद व श्वेता कुमारी, संतोष कुमार एवं जन साहस फाउंडेशन के जिला समन्वयक लव कुमार, मजीद शोहेब भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप |