मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में एक नवजात सड़क किनारे पड़ी थी ‘बेसहारा’, पुलिस की मदद से बालिका को मिला ‘आसरा’

On: Saturday, December 7, 2024 2:32 PM

देवब्रत मंडल

जीवन और मृत्यु दो ऐसे सत्य हैं जिसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस धरती पर हर नारी की यही कामना होती है कि उसकी गोद भर जाए। गर्भ में पल रहे शिशु को इस धरा पर लाने वाली मां कहलाती हैं। मां एक शब्द नहीं, मां की व्याख्या करते करते शब्द कम पड़ जाएंगे। जिसे शब्दों की सीमा में बांधा नहीं जा सकता है। गर्भ में पल रहे शिशु का पिता कौन है ये मां ही बता सकती हैं लेकिन ये क्या? एक नवजात को सड़क किनारे छोड़कर एक मां उसे बेसहारा बना दीं। कहीं न कहीं इस नवजात बालिका की मां की कोई मजबूरी रही होगी। तब ही तो नौ महीने तक अपनी कोख में रखने के बाद यूं ही बेसहारा छोड़कर चली गई होंगी।
कहते हैं जिसे अल्लाह रखे, उसे भला कौन चखे! इस बालिका को जीना था तो इसके साथ भला बुरा क्या हो सकता था।
हम बात कर रहे हैं एक नवजात बालिका की। गया जिले के मानपुर क्षेत्र अंतर्गत मुफस्सिल थाना है। यहां की किसी को आज यानी 7 दिसंबर को एक नवजात बालिका पर सिक्स लेन के पास नजर पड़ गई। ईश्वर ने शायद अपने दूत के रूप में भेजा होगा और इस बालिका को सुरक्षित थाना में ले आया गया।

इसके बाद आगे की कहानी कुछ इस प्रकार है

दिनांक 7.12.24 को पूर्वाहन में सिक्स लेन रोड के नीचे मुफस्सिल से एक नवजात बालिका शिशु मुफस्सिल थाना को प्राप्त हुई है। इसके उपरांत मुफस्सिल थाना प्रभारी द्वारा बाल कल्याण समिति गया को सूचना दी गई। सूचना के उपरांत समन्वयक विशेष दत्त ग्रहण संस्थान गया द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता एवं आया के साथ उक्त नवजात को मुफस्सिल थाना से अपने संरक्षण में लिया गया।

नवजात को स्वास्थ्य की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया

तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर गया में नवजात बालिका शिशु का स्वास्थ्य जांच कराया गया एवं तत्यपश्चात बाल कल्याण समिति गया के समक्ष उपस्थापन कराया गया। बाल कल्याण समिति गया के आदेश अनुसार नवजात बालिका शिशु को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान गया में आवासित कराया गया है।

विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान गया में ऐसे कुल चार बच्चे हैं

मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, वर्तमान में विशेष दत्त ग्रहण संस्थान गया में इस नवजात सहित कुल चार शिशु (बालक /बालिका) आवासित हैं।

आमजनों से 1098 पर सूचित करने की अपील

पुलिस तथा चाइल्ड लाइन से जुड़े लोगों ने आम जनों से निवेदन किया है कि कोई भी नवजात या परित्यक्त बालक/बालिका किसी को भी कहीं भी प्राप्त हो तो विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान या 1098 पर सूचना दें। ताकि ऐसे बच्चों को नवजीवन प्रदान किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |