मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जदयू के जिला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर टिकारी में बैठक

On: Wednesday, December 4, 2024 4:58 PM


टिकारी संवाददाता: डाकबंगला के प्रांगण में जदयू के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी 7 दिसम्बर को गया में प्रस्तावित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने और टिकारी विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की अच्छी उपस्थिति पर विस्तार से चर्चा किया गया। विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश सचिव सत्येन्द्र कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए सम्मेलन के आयोजन व उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला और पंचायत स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों को सम्मेलन में सम्मलित होने की अपील की। कुशवाहा ने बताया कि सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सुमित कुमार सिंह, सांसद कौशलेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री भगवान कुशवाहा सहित सात पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धि बताई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के दूरगामी सोच का परिणाम है कि सूबे में हर तबके का विकास, महिला सशक्तिकरण, लाभकारी योजनाओं का सृजन, जातिगत गणना, युवाओं को रोजगार सहित कई सामाजिक सरोकार के कार्य किये जा रहे है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे टिकारी प्रखण्ड अध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा ने बताया कि सम्मेलन से प्रखण्ड की सभी कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य, पंचायत स्तर पर गठित 10 सदस्यीय सक्रिय कार्यकर्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक का संचालन कोंच प्रखण्ड अध्यक्ष जमिलु रहमान ने की। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, नन्दकिशोर ठाकुर, सतीश कुशवाहा, अंसारुल हक, मो सद्दाम, तपेश्वर यादव, कैलाश चंद्रवंशी, कवींद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |