मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में सूमो विक्टा और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

On: Friday, November 29, 2024 4:02 PM

अतरी थाना क्षेत्र के सीढ़ शिवाला के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सुमो विक्टा ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई।

मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान पाली गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार और बंधु बिगहा गांव के 20 वर्षीय अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक पाली गांव के अरुण चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र राजा चौधरी है, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतरी में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अतरी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

रिपोर्ट – गौरव सिंह अतरी संवाददाता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |