मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: गया में अहले सुबह अवैध खनन और बालू माफिया को दबोचने निकल गई टीम, छः गिरफ्तार, 21 ट्रैक्टर जब्त

On: Thursday, October 24, 2024 7:24 AM

देवब्रत मंडल

पिछले दिनों मानपुर में बालू घाट पर कार्य करने वाले मुंशी की हत्या के बाद गया जिला खनन विभाग और पुलिस महकमे की टीम मानपुर पहुंच गई। यहां सालों से जारी अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगे आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बालू को निकाल कर ढुलाई करने के लिए लाए गए 21 ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है।
बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती बालू के अवैध उत्खनन में लगे माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दे रखा है।
जिले में अवैध खनन के विरुद्ध जारी अभियान के तहत गुरुवार की सुबह ही एक टीम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चल रहे बालू के अवैध खनन माफिया के विरुद्ध कड़ी और बड़ी कार्रवाई करने के लिए निकल गई। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में देर रात से ही बालू का खेल शुरू हो जाता है। इसके बाद टीम यहां आ धमकी।

मालूम हो कि पिछले दिनों बालू घाट के एक मुंशी की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्याकांड में शामिल कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
आज अल सुबह कार्रवाई करने गई इस टीम में सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव, सिटी डीएसपी, वजीरगंज के एसडीपीओ, जिला खनन पदाधिकारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष के अलावा काफी संख्या में बल के जवान शामिल थे।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। ट्रैक्टर किसके किसके हैं, जिसका पता कर पुलिस अग्रेतर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी |