मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पति पत्नी मिलकर कर रहे थे अवैध शराब का कारोबार, मद्य निषेध विभाग ने किया गिरफ्तार

On: Wednesday, October 23, 2024 7:31 PM

देवब्रत मंडल

गया: बिहार में अवैध शराब के कारोबार से बड़ी कमाई के लालच में एक पति-पत्नी की जोड़ी झारखंड के हंटरगंज से शराब की तस्करी कर रही थी। मगर, मद्य निषेध विभाग की टीम ने डोभी में धिरजा पुल के पास अस्थायी चेकपोस्ट पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए मुकेश चौधरी और उनकी पत्नी पुटूर देवी मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के केंदुआ इलाके के रहने वाले हैं। साथ ही, इस गिरफ्तारी में तीसरे आरोपी राहुल कुमार को भी पकड़ा गया, जो पटना के परसा बाजार का निवासी है।

हंटरगंज के ठेके से होती थी शराब की आपूर्ति

जांच के दौरान मुकेश चौधरी ने बताया कि वह झारखंड के हंटरगंज स्थित एक शराब ठेके से अंग्रेजी शराब खरीदता था। उसने जब्त की गई शराब को महज तीन हजार रुपए में खरीदा था और बिहार में इसे बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि संभवतः यह जोड़ी पहले भी कई बार शराब की तस्करी कर चुकी है, लेकिन इस बार वे विभाग के हत्थे चढ़ गए।

मद्य निषेध विभाग, गया के सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि उनकी टीम ने डोभी के धिरजा पुल के पास अस्थायी चेकपोस्ट पर छापेमारी की और तीनों आरोपियों को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

शराब कारोबार में शामिल और भी नामों का खुलासा

पूछताछ के दौरान मुकेश चौधरी ने शराब के अवैध कारोबार में शामिल कुछ और नामों का खुलासा किया, जिसके आधार पर मद्य निषेध विभाग अब आगे की कार्रवाई में जुट गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस नेटवर्क के पर्दाफाश से गया और आसपास के इलाकों में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी चोट पड़ेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप | शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त |