मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: DM ऑफिस के स्टेनो पंकज कुमार 34 घंटे बाद सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस

On: Wednesday, October 16, 2024 12:11 AM

गया के DM दफ्तर की गोपनीय शाखा में कार्यरत स्टेनो पंकज कुमार बीते 34 घंटे से लापता थे। उनका मोबाइल सोमवार सुबह 10 बजे के बाद से बंद था, और उनका आखिरी लोकेशन रामपुर थाना क्षेत्र में मिला था। इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। उनके परिजनों ने लंबा इंतजार करने के बाद रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पंकज कुमार, जो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सेवा नगर के सरकारी क्वार्टर में रहते हैं, सोमवार की सुबह अपने घर से ऑफिस के लिए निकले थे। जब पंकज कुमार देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो उनके परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने उनके दोस्तों व आस-पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। लगभग 30 घंटे इंतजार के बाद पंकज कुमार की पत्नी संगीता कुमारी ने रामपुर थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 15 घंटे में सकुशल बरामद

गया पुलिस ने पंकज कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के तुरंत बाद, SSP आशीष भारती के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की। इस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक नगर-2 के पास था, जिसमें रामपुर थाना के थानाध्यक्ष और गया की तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन किया, जिससे यह पता चला कि पंकज कुमार को साउथ बिहार एक्सप्रेस में देखा गया है। दुर्ग रेल थाना की सहायता से, पुलिस टीम ने उन्हें सूचना मिलने के 15 घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

पंकज कुमार ने बताया अपनी मर्जी से गए थे

गया SSP आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पंकज कुमार अपनी मर्जी से साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे और वे सकुशल हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टीम के सहयोग से पंकज कुमार के परिजनों ने राहत की सांस ली है। गया पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि वे नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, बेलागंज के नेउरी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम | बड़ी कार्रवाई: बाराचट्टी पुलिस ने 144 किलो मादक पदार्थ के साथ 4 को दबोचा, हजारीबाग के तस्कर गिरफ्तार | डोभी में आसमानी बिजली का कहर, बकरी चराने गए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा सन्नाटा | BREAKING: सिंधुगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी | गया के युवा कवि और लेखक प्रमोद मिश्रा अपनी रचनाओं से बना रहे हैं अलग पहचान | BREAKING: बेला स्टेशन के पास मृत युवक की हुई पहचान, कोंच प्रखंड की पूर्व सरपंच का निकला पुत्र; नेहोरा मोड़ पर भारी हंगामा | गया: बेलागंज के शेरपुर में युवक की नृशंस हत्या, ईंट-पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत | BREAKING NEWS: गया-पटना रेलखंड पर हादसा; बेला स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस | मात्र ₹300 की मजदूरी के लिए मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, ठेकेदार और परिजनों पर हमले का आरोप | मगध रेंज में ‘सिंघम’ की धमाकेदार वापसी: आईपीएस विकास वैभव ने संभाला आईजी का पदभार, अपराधियों को दी जीरो टॉलरेंस की चेतावनी |