मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पीएनबी के एक ग्राहक के खाते से 95 हजार रुपए की हो गई फर्जी तरीके से निकासी, शाखा प्रबंधक ने कहा-पीड़िता के खाते को कर दिया गया फ्रीज

On: Tuesday, October 29, 2024 3:17 PM

देवब्रत मंडल

गया जिले के बांकेबाजार की रहने वाली सरिता देवी के खाते से 95 हजार रुपये की फर्जी तरीके से निकासी कर ली गई, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। सरिता देवी ने तुरंत इसकी शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से की, जिन्होंने बताया कि यह साइबर धोखाधड़ी का मामला है। शाखा प्रबंधक मुकेश शर्मा ने बताया कि सरिता देवी के खाते को सुरक्षा के लिहाज से फ्रीज कर दिया गया है, और आवश्यक कागजात जमा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने पीड़िता को साइबर थाने में शिकायत दर्ज करने की सलाह भी दी है।

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने 2015 में जनधन योजना के तहत यह खाता खुलवाया था और पहले कभी इस तरह की कोई समस्या नहीं हुई थी। लेकिन 22 से 24 अक्टूबर के बीच खाते से क्रमशः 9900 रुपये, 45 हजार रुपये और 40 हजार रुपये की बड़ी निकासी हुई है। इस घटना से परेशान सरिता देवी ने धोखाधड़ी से निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। बैंक ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है, और साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच |