मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया रेल अंतर्गत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वाँ गणतंत्र दिवस

On: Friday, January 26, 2024 5:03 PM

✍️देवब्रत मंडल

पूर्व मध्य रेल के डीडीयू रेल मुख्यालय सहित गया जंक्शन पर शुक्रवार को 75 वां गणतंत्र दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। गया जंक्शन पर एरिया अफसर, एसएस उमेश कुमार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा कार्यालय परिसर, रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त,पोस्ट कमांडर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने खरखुरा के बैरक में, रेल थाना में थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव, डेल्हा स्थित जीआरपी बैरक में इंस्पेक्टर शुशील कुमार, रेल डीएसपी मुरारी प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। 75 वां गणतंत्र दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ रेलकर्मचारी यूनियन कार्यालय गया में मनाया गया। मौके पर गया शाखा के अध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद ने झंडोतोलन किया और उपस्थित सभी रेल कर्मचारियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
मिठाई बांटते आरपीएफ़ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश

यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं उपस्थित कर्मचारियों ने शहीद वेदी पर उन्हें याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रामप्रवेश प्रसाद ने की। इस मौके पर शाखा सचिव मुकेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ,अवधेश कुमार, सहायक सचिव राजन कुमार सिन्हा, सहायक सचिव संतोष कुमार, संगठन मंत्री रवि राज, संगठन मंत्री, संजीत कुमार शाखा पार्षद, सुमीत कुमार, आर. के. अवस्थी, धीरज कुमार, दिलीप कुमार, नीरज कुमार, पंकज कुमार सिंह, नित्यानंद प्रसाद, अजय कुमार ,दीपक मिस्त्री, अमरदीप कुमार के आलावे काफी संख्या में रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वहीं गया स्टेशन रोड स्थित रेस्क्यू जंक्शन में पीपल फर्स्ट के संस्थापक अध्यक्ष दीपक के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत | मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल |