मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में 62.98% मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए पैक्स चुनाव

On: Friday, November 29, 2024 4:30 PM

टिकारी संवाददाता: तृतीय चरण के तहत शुक्रवार को टिकारी प्रखण्ड क्षेत्र के 20 पैक्स पर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया गया। प्रखण्ड के सभी 20 पैक्स पर 62.98 प्रतिशत मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के आठ महिला अभ्यर्थी समेत 63 अभ्यर्थी व सदस्य पद के 262 अभ्यर्थी की किस्मत बैलेट बॉक्स में बन्द की। मतों की गिनती आज यानी शनिवार को होगी। 20 पैक्स पर निर्वाचन को लेकर कुल 54 मतदान केंद्र पर पैक्स मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर साढ़े चार बजे तक किया गया। देर शाम मतदान दल के पीठासीन पदाधिकारी द्वारा टिकारी राज इंटर उच्च विद्यालय में बनाये गये व्रज गृह में जमा किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नीरज आनंद, सीओ मयंक शेखर अधीनस्थ कर्मियों के साथ लगातार मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे थे। क्षेत्र के खनेटु पैक्स के बालाबिगहा स्थित मतदान केन्द्र पर हंगामा की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सुजीत कुमार व एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल द्वारा अध्यक्ष पद के दोनो अभ्यर्थी को पुलिस की निगरानी में रखाया गया व कतारबद्ध करवा के मतदान सम्पन्न कराया गया।

एसएसपी ने लिया मतदान केंद्र का जायजा

पैक्स चुनाव को लेकर बनाये गये मतदान केंद्र का जायजा एसएसपी आशीष भारती ने ली। एसएसपी श्री भारती द्वारा क्षेत्र के शिवनगर पैक्स के सिंघापुर स्थित मतदान केन्द्र, लाव पैक्स के पचमहला स्थित मतदान केन्द्र, केसपा पैक्स के बोहिया स्थित मतदान केंद्र का जायजा लिया। मतदान केन्द्र पर मौजूद सेक्टर पदाधिकारी व अन्य लोगो से मतदान की जानकारी ली। श्री भारती ने बताया कि शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर क्षेत्र को गाइडलाइन के अतिरिक्त जोनल, सुपर जोनल में बांटा गया था साथ ही साथ मोटसाइकिल से भी सुरक्षाकर्मियों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही थी। श्री भारती द्वारा मतदाताओं से भी जानकारी ली गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |