मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

47 बटालियन सीआरपीएफ की भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति गीतों से गूंजा गया शहर

On: Tuesday, August 12, 2025 1:51 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया। केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को देशभर में आयोजित तिरंगा बाइक रैली के तहत 47 बटालियन सीआरपीएफ, गया ने भी शहर में भव्य रैली निकाली। इस आयोजन का नेतृत्व महानिरीक्षक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बिहार सेक्टर के मार्गदर्शन में किया गया।

बटालियन कमांडेंट अवधेश कुमार ने जेल परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बटालियन के सभी अधिकारी और जवान मौजूद रहे। तिरंगा बाइक रैली जेल कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर सिकरिया मोड़, आर्मी गेट और शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़री। रास्ते भर देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल गूंजता रहा। रैली का समापन 47 बटालियन मुख्यालय में हुआ।

इस आयोजन की सफलता में थाना रामपुर, मगध मेडिकल थाना और यातायात पुलिस, गया का विशेष योगदान रहा। ज्ञात हो कि हाल ही में 47 बटालियन द्वारा “खेलो इंडिया खेलो” अभियान के अंतर्गत एक साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।

इन आयोजनों का उद्देश्य गया शहर में देशभक्ति की भावना को व्यापक रूप से फैलाना और युवाओं को राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित करना है।
इस मौके पर पद द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सांगा, डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार, डिप्टी कमांडेंट कबीर सरीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |