मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बीपीएससी की परीक्षा में 3607 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, कड़ी सुरक्षा के बीच 27 केंद्रों पर हुई परीक्षा

On: Friday, December 13, 2024 2:52 PM

देवब्रत मंडल

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 70 वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शुक्रवार को जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में जिले के 27 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 3607 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बता दें कि गया जिले में इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 27 केंद्रों पर 12468 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। जिसके लिए प्रत्येक केंद्रों पर सुरक्षा के साथ साथ निष्पक्ष तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में कुल 8861 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को सुचारू, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैदी और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गया पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया था।  परीक्षार्थियों ने सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी। किसी केंद्र से किसी परीक्षार्थी को न तो निष्कासित किया गया और न ही किसी तरह की गड़बड़ी सामने आई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |