मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतरी में दिनदहाड़े लूट: थाने से 100 मीटर दूर आशा कार्यकर्ता से 33 हजार छीने

On: Tuesday, April 29, 2025 3:57 PM

अतरी (गया), थाना से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर एक महिला आशा कार्यकर्ता से 33 हजार रुपये झपट्टा मारकर लूट लिए गए। घटना सोमवार को दोपहर की है, जब अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ गांव की आशा कार्यकर्ता अनीता कुमारी पंजाब नेशनल बैंक, अतरी से 35 हजार रुपये की निकासी कर बाहर निकली थीं।

सीसीटीवी में कैद लुटेरे की तस्वीर

जानकारी के अनुसार, अनीता कुमारी अपने पति के साथ बैंक पहुंची थीं। रुपये निकालने के बाद उनके पति बाजार चले गए, जबकि अनीता थैले में पैसे रखकर पैदल घर की ओर रवाना हुईं। जैसे ही वह बाल विकास परियोजना कार्यालय के पास पहुंचीं — जो अतरी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर है — बाइक सवार दो अज्ञात युवक अचानक आए और उनके हाथ से थैला छीनकर फरार हो गए।

महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश थाना मोड़ के पास जाकर ओझल हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अतरी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध युवक बैंक के भीतर और दो बाहर संदिग्ध अवस्था में मंडराते नजर आए।

इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा 33 हजार रुपये लूट की लिखित शिकायत दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |