मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

SSB की 32 वीं वाहिनी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

On: Wednesday, February 21, 2024 5:47 AM

✍️दीपक कुमार

गया: आगामी लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए, सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32 वीं वाहिनी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र की जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री चंद्रजीत और “G” समवाय गुरपा के प्रभारी श्री ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बस्कटवा, पतवास, अलखडीहा, चमोथा, घरगोहा जैसे गाँवों में भ्रमण किया।

इस प्रकार, SSB की 32 वीं वाहिनी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र की जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय कार्य किया गया। इससे ग्रामीणों का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें चुनाव में सक्रिय रूप से शामिल होने का उत्साह देखने को मिला।

टीम ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्हें चुनाव में भाग लेने के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने उन्हें बताया कि चुनाव उनका संवैधानिक अधिकार है और वे इसे नक्सली दबाव के कारण न खोएं। उन्होंने उन्हें यकीन दिलाया कि SSB उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्हें किसी भी तरह के डर की जरूरत नहीं है। एसएसबी टीम ने ग्रामीणों का सहयोग मांगते हुए उन्हें नक्सली गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला |