मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के पांच परीक्षा केंद्रों पर 3261 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में होंगे शामिल

On: Saturday, February 15, 2025 3:40 PM

टिकारी संवाददाता: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा सोमवार से आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा में टिकारी के पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 3261 छात्रा शामिल होंगे। टिकारी राज इंटर कालेज को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र पर की जाने वाली तैयारी को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी ने टिकारी एसडीओ सहित सभी केंद्राधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सफल परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों को पूर्ण रूप से कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने की हिदायत दी गई। अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र बालिका उच्च विद्यालय टिकारी में 474, टिकारी राज इंटर स्कूल में 1244, ठाकुर मुनेश्वर नाथ सिंह उच्च विद्यालय में 456, सत्येन्द्र नारायण सिन्हा कालेज में 574 व प्रकाश विद्या मंदिर में 513 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगी। इधर परीक्षा को स्वच्छ एंव कदाचार मुक्त संचालन हेतु अनुमंडल दण्डाधिकारी टिकारी ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि मे प्रातह 8 बजे से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 लागू करने का आदेश दिया है। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के अन्तर्गत परीक्षा अवधि मे किसी भी प्रकार के सभा, जुलूस, धरना, प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग पर पूर्णतह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि मे केन्द्रो के 200 मीटर की परिधि में फोटो स्टेटे या फोटो कापीयर के दुकान बंद रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार |