मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की हत्या के अगले दिन कबाड़ी की दुकान से मिला शराब का जखीरा, एक गिरफ्तार

On: Monday, November 25, 2024 1:57 PM

देवब्रत मंडल

गया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इसके अगले ही दिन, सोमवार को मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके में शराब की अवैध बिक्री और भंडारण के मामले का भंडाफोड़ किया।

सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि भुसुंडा बाला इलाके में स्थित एक कबाड़ी की दुकान से शराब के अवैध धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी के आधार पर टीम ने स्वर्गीय सरयू मांझी के कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। छापेमारी में करीब 260 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे कई पॉलिथीन बैग में छिपाकर रखा गया था।

इस कार्रवाई में संजीत मांझी नामक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध विभाग के सअनि अंजनी कुमार के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मद्य निषेध विभाग ने इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट बताते हुए स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी विभाग को दें। घटना ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर |