मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

महकार के उच्च विद्यालय में 20 कंप्यूटर सेट की चोरी, विद्यालय के कैंपस से सीपीयू, माउस और की-बोर्ड बरामद

On: Sunday, January 19, 2025 3:28 PM

गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के राजाजी उच्च विद्यालय केवाड़ी में स्मार्ट क्लास का ताला तोड़कर 20 कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली गई। घटना शनिवार के रात्रि की है। विद्यालय में रहे रात्रि प्रहरी बजेंद्र की नींद खुलने पर उन्हें चोरी का एहसास हुआ जिसके बाद हल्ला किया हल्ला करने के कारण बगल में स्थित मध्य विद्यालय के मैदान में कुछ सामान छोड़कर चोर भाग गए। 

पास में रहे मध्य विद्यालय के कैंपस से सीपीयू, माउस और की-बोर्ड बरामद

विद्यालय में रहे रात्रि प्रहरी बजेंद्र के द्वारा हल्ला करने पर आधा दर्जन से अधिक की संख्या में रहे चोर पास के मध्य विद्यालय के कैंपस में 6 सीपीयू, पांच माउस और पांच कीबोर्ड छोड़कर फरार हो गए। चोरों ने विद्यालय में लग आरो वाटर फिल्टर भी अपने साथ ले गए रात्रि प्रहरी ने इसकी सूचना विद्यालय के प्रभारी राम मनोहर शर्मा और कंप्यूटर शिक्षक महमूद आलम और महकार थाना को दी गई सूचना के उपरांत थाना की पुलिस विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की और आसपास के इलाकों की घेराबंदी की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। 

फोर व्हीलर से आए थे चोर

चोर फोर व्हीलर से आए थे और सारा कंप्यूटर सेट उसी वाहन में लोड कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस रात्रि में करीब 12 बजे उसी गांव में छापेमारी कर रही थी लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकती। इस मामले में रात्रि प्रहरी कुमार बजेंद्र ने महकार थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

क्या कहते हैं प्रभारी थाना अध्यक्ष

रात्रि प्रहरी के द्वारा आवेदन मिला है प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। – राजेंद्र पासवान (महकार प्रभारी थाना अध्यक्ष)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |