मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम दिन टिकारी में 13 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

On: Sunday, February 2, 2025 8:06 AM

टिकारी संवाददाता: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार से आयोजित इंटरमीडिएट कला एवं विज्ञान विषय की परीक्षा टिकारी के चार केंद्रों पर शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा और चाक चौबंद प्रबंध के बीच दोनो पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के प्रथम दिन पहली पाली में 11 और दूसरी पाली में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज इंटर कालेज में पहली पाली में 1078 में से 1073 परीक्षार्थी, ठाकुर मुनिश्वर नाथ सिंह स्कूल में 263 में 262 परीक्षार्थी, पीवीएम में 466 में 464 परीक्षार्थी और बालिका उच्च विद्यालय में 314 में 311 परीक्षार्थी उपस्थित हुई। वंही दूसरी पाली में राज इंटर कालेज में 60 में 59 परीक्षार्थी, ठाकुर मुनिश्वर नाथ सिंह स्कूल में 28 में 27 परीक्षार्थी और बालिका उच्च विद्यालय में सभी 39 परीक्षार्थी उपस्थित हुई। परीक्षा के दौरान एसडीएम सुजीत कुमार और एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार आदि अन्य प्रतिनियुक्त अधिकारी सभी परीक्षा केंद्रों का क्रमवार निरीक्षण करते देखे गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार | महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल |