मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ऐक्टू का 10 वां जिला सम्मेलन सम्पन्न, अर्जुन सिंह जिलाध्यक्ष एवं रामचंद्र प्रसाद जिलासचिव बने

On: Sunday, January 12, 2025 2:43 PM

देवब्रत मंडल

आलॅ इंडिया सेन्ट्रल काउंसिल आफॅ ट्रेड यूनियन्स ( ऐक्टू) गया का 10 वां जिला सम्मेलन रविवार को महासंघ भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन ऐक्टू बिहार के महासचिव आर.एन ठाकुर ने किया। सम्मेलन को ऐक्टू के राज्याध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद, भाकपा (माले) के सचिव साथी निरंजन कुमार ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता अर्जुन सिंह, जियालाल प्रसाद वीभा भारती की त्रिसदस्यीय अध्यक्ष मण्डल ने की।सम्मेलन में रीता वर्णवाल, दिनेश प्रसाद सिन्हा, जुबैर आलम, सृजित कुमार, अनीता देवी, गुलाम सरवर, अजहर इमाम, संजय कुमार, रेणु कुमारी सहित सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन में नए सत्र के लिए 26 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें निर्वाचन के बाद 11 पदाधिकारी यथा सम्मानित अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रसाद, अर्जुन सिंह जिलाध्यक्ष, रामचंद्र प्रसाद जिलासचिव, सुजित कुमार कोषाध्यक्ष बनाये गये। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। यह जानकारी ऐक्टू जिलासचिव रामचंद्र प्रसाद ने दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |