मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया बार एसोसिएशन के सचिव रबीन्द्र प्रसाद बने सरकारी वकील, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर, लोग दे रहे बधाई

On: Monday, August 4, 2025 10:16 AM

गया बार एसोसिएशन के सचिव रबीन्द्र प्रसाद को बिहार सरकार ने गया जी का सरकारी वकील नियुक्त किया है। इनके सरकारी वकील(जीपी) बनाए जाने पर पूरे गया जिला में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति गया जी के अधिवक्ताओं के लिए गौरव का विषय है। रविंद्र प्रसाद गया के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में से एक हैं, जिनकी साख न्यायिक क्षेत्र में सुदृढ़ एवं ईमानदारीपूर्ण रही है।

खासकर सिविल मामलों में उनकी गहरी समझ और न्यायिक दृष्टिकोण ने उन्हें अलग पहचान दी है। वे न केवल एक कुशल अधिवक्ता हैं, बल्कि अधिवक्ताओं के संगठनात्मक हितों की रक्षा में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। बता दें कि हाल ही में जीबीए(गया बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव निर्वाचित हुए हैं।

इसी उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर उन्हें अंगवस्त्र, विष्णु चरण चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा उनकी योग्यता और अनुभव को पहचानते हुए श्री प्रसाद को सरकारी वकील(जीपी) के रूप में नियुक्त किया जाना उनके दीर्घकालिक संघर्ष और समर्पण का प्रतिफल है। आशा व्यक्त करते हैं कि वे अपने पद पर रहते हुए न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित एवं जनहितकारी बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।

इस अवसर पर अन्य अधिवक्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्री प्रसाद को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, अजय कुमार सिंह अधिवक्ता, नागेंद्र प्रसाद शर्मा अधिवक्ता, राजेंद्र कुमार अधिवक्ता, विमल अग्रवाल अधिवक्ता, विजय प्रसाद अधिवक्ता, विजय कुमार अधिवक्ता, रुद्र प्रताप अधिवक्ता, निखत परवीन अधिवक्ता, ज्योति कुमारी अधिवक्ता, कैलाश राय अधिवक्ता, संतोष कुमार मंडल, अधिवक्ता, देवब्रत मंडल अधिवक्ता, भाजपा नेता संतोष ठाकुर, बबलू गुप्ता सहित कई अधिवक्ता व गण्यमान्य के नाम शामिल हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |