मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोंच बाजार में फूटा व्यापारियों का गुस्सा, ठेकेदार का पुतला दहन

On: Saturday, August 2, 2025 12:24 PM

कोंच बाजार में सड़क और नाली निर्माण के कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार दोपहर स्थानीय व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब तीन बजे आक्रोशित व्यापारियों ने जेके कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार जितेंद्र शर्मा का पुतला दहन कर विरोध जताया।

व्यापारियों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण नालियां जाम हो रही हैं और सड़कों के जल्द टूटने का खतरा है। प्रदर्शन के दौरान स्कूटी इंजीनियर के खिलाफ भी नारेबाजी की गई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी।

व्यवसायियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की गई और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक डॉ. अनिल कुमार ने किया था। लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि काम पूरी गुणवत्ता के साथ हो। इसके बावजूद, लापरवाही और मनमानी के आरोप सामने आ रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन में मुरारी शर्मा, विनीत कुमार, अंकित राज, नंदकिशोर लाल अग्रवाल, हरे कृष्णा शर्मा, विजय शर्मा, बिट्टू गुप्ता, कौशल कुमार और सुजीत शर्मा समेत कई स्थानीय व्यवसायी मौजूद थे। सभी ने प्रशासन से जांच कर ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल | महमूदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार | कोंच में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त; पुलिस को चकमा देकर चालक फरार |