मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना

On: Friday, January 31, 2025 3:36 PM

कोंच। गया-गोह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय मोहम्मद आलमगीर उर्फ कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कोंच नहर के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां वह कार्यरत था। रोज की तरह ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह घर लौट रहा था, लेकिन पेट्रोल पंप से महज 100 फीट की दूरी पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के तुरंत बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। संयोगवश, उसी समय वहां से गुजर रहे स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने घटना स्थल पर रुककर पूरी जानकारी ली और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

पेट्रोल पंप संचालक मोहम्मद सरफराज ने बताया कि मृतक रोज की तरह काम खत्म कर घर जा रहा था, लेकिन अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी जान चली गई। प्रशासन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रहा है। कोंच थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस वाहन और चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।

इस हादसे के बाद कोंच बाजार और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द दोषी वाहन चालक को पकड़ने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट :- महताब अंसारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |