मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने यात्री का छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित लौटाया

On: Saturday, August 16, 2025 3:11 PM

गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया जंक्शन पर अपनी ईमानदारी और सतर्कता का परिचय देते हुए ऑपरेशन “अमानत” के तहत एक यात्री का छूटा हुआ ट्रॉली बैग उसके मालिक को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यात्री उज्ज्वल कुमार का ट्रॉली बैग ट्रेन संख्या 12816 से यात्रा के दौरान स्टेशन पर छूट गया था। आरपीएफ स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।

बाद में उज्ज्वल कुमार के आरपीएफ पोस्ट, गया पर पहुंचने के बाद सत्यापन और आवश्यक कागजात की जांच के उपरांत उन्हें उनका ट्रॉली बैग सौंप दिया गया। बैग में कपड़े, दस्तावेज़ और अन्य निजी सामान मौजूद थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2,000 रुपये बताई गई है।

ट्रॉली बैग वापस पाकर यात्री उज्ज्वल कुमार ने आरपीएफ पोस्ट, गया के अधिकारियों और जवानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आरपीएफ की ईमानदारी और यात्रियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

आरपीएफ ने बताया कि ऑपरेशन अमानत के तहत रेलवे में यात्रा के दौरान छूटे हुए यात्रियों के सामान को सुरक्षित ढंग से उनके मालिकों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। यह पहल यात्रियों के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद | मुंबई में करंट लगने से गया के युवक की मौत, 4 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि | रोड रॉलर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग | फतेहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिलें जब्त, कुल 500 लीटर शराब बरामद | गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद | ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन |