न्यूज शेयर करें


गया जिले के बैंक बाजार से हार्डकोर नक्सली मन्नू यादव को गिरफ्तार किया गया है। 29 वाहिनी एस०एस०बी० गया के दिशा-निर्देशन में उप निरीक्षक रिक्की लाल मौन्संगा के नेतृत्त्व में ‘सी’ समवाय डुमरिया और स्थानीय पुलिस डुमरिया की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम के द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर बांके बाज़ार क्षेत्र में छानबीन के दौरान शनिवार सुबह करीब 8 बजे वांछित हार्डकोर नक्सली मन्नू यादव, उम्र लगभग 40 वर्ष, पिता- चंद्रदेव यादव , ग्राम-खैरा थाना-आमस (गया) को बांके बाज़ार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नiक्सली थाना डुमरिया नक्सली कांड संख्या 55/18, के तहत धारा 147/148/149,307,353,504,506 120(ए) आई.पी.सी., आर्म्स एक्ट 25(1बी) ,26/27/35 आर्म्स एक्ट 3/4/5, एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 16/18/20 यूपीए एक्ट थाना डुमरिया एवं केस नंबर 266/18, 176/17 थाना आमस एवं केस नंबर 274/18 थाना मदनपुर में वांछित था। गिरफ्तार नक्सली से गहन पूछताछ करने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए डुमरिया पुलिस थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। 

रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

Categorized in:

Crime, Gaya,

Last Update: November 4, 2023