मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के दाराचक गांव का विजय चौधरी देर रात से लापता, बाईपास के पास मिला जैकेट, मोबाइल व अन्य सामान, खोज में जुटी पुलिस

On: Wednesday, November 27, 2024 7:45 AM

देवब्रत मंडल

गया जिले के नगर प्रखंड के चंदौती थाना क्षेत्र के दाराचक गांव का रहनेवाला विजय चौधरी मंगलवार की रात से गायब है। जिसका जैकेट, मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम तथा बाइक इसी थाना क्षेत्र के बाइपास के पास मिला है। जिसे चंदौती थाना की पुलिस बुधवार की सुबह बरामद कर ले गई है। थानाध्यक्ष मामले की छानबीन में जुट गई है। लापता विजय चौधरी के परिजन और गांव वाले इस बात को लेकर परेशान हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विजय चौधरी कुजापी अपने एक दोस्त गुड्डू चौधरी के घर पर अपनी स्प्लेंडर बाइक रख कर उसका अपाची बाइक लेकर घर के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। बताया गया कि जब बुधवार की सुबह घर वाले और गांव के लोग खोजबीन शुरू की तो पता चला कि नेयाजीपुर गांव के समीप डोभी-पटना फोरलेन बाईपास के पास एक बाइक और कुछ सामान लावारिश हालात में पड़ा हुआ है। जब घर के लोग और ग्रामीण उस स्थल पर पहुंचे तो देखा कि अपाची बाइक और विजय चौधरी के जैकेट, मोबाइल, एटीएम व ड्राइविंग लाइसेंस लावारिश स्थिति में है। इसके बाद इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी सामानों को बरामद कर ले गई। पुलिस पीड़ित परिजन एवं ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद विजय चौधरी पिता फेकू चौधरी को ढूंढने का प्रयास कर रही है। बताया गया कि विजय चौधरी ठेके पर मकान पेंटिंग का काम करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी |