मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यूजर्स को किया गया जागरूक, खासकर बच्चों और युवाओं को

On: Tuesday, February 11, 2025 3:58 PM

गया: “साथ मिलकर एक बेहतर इंटरनेट के लिए” थीम के तहत सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन मंगलवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र, गया द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें इंटरनेट सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता की पहल

हर साल फरवरी के दूसरे सप्ताह के मंगलवार को मनाया जाने वाला सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day) इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदाराना उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जाता है, खासकर बच्चों और युवाओं के बीच।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता (विशेष) अनुग्रह नारायण सिंह रहे, जिनका जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विवेक कुमार और अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्ष राज ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

इंटरनेट: सुविधा के साथ चुनौतियां भी

स्वागत भाषण में डीआईओ विवेक कुमार ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट एक शक्तिशाली माध्यम है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध, डेटा चोरी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं।

मुख्य अतिथि अनुग्रह नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा—
“इंटरनेट का सही और सतर्क उपयोग बेहद जरूरी है। साइबर सुरक्षा और डिजिटल प्राइवेसी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के वर्कशॉप का आयोजन एक प्रभावी कदम है।”

कार्यक्रम में रही युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा उपस्थित रहे। अंत में अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्ष राज ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर असित राज, पियूष रंजन, परविंदर कुमार, शिवेंद्र कुमार मालवीय, प्रीतम कुमार, राजन कुमार, निरंजन कुमार, अश्विनी पाठक, राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |