मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, 15.630 लीटर शराब बरामद

On: Thursday, January 9, 2025 4:03 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंग्रेजी शराब की तस्करी में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक शराब लेकर इलाके में आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कालेज मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान, पंचानपुर की ओर से आ रही एक ऑटो को रोका गया। ऑटो में सवार युवकों के बैग की तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड की कुल 15.630 लीटर शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार युवकों की पहचान चिरैली ग्राम निवासी विक्की कुमार और अन्दर किला निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |