न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

अधिवक्ता अजय किशोर लाल
फ़ाइल फोटो

गया बार एसोसिएशन के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं का निधन मंगलवार को हो गया। वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता अजय किशोर लाल का निधन दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। जबकि अधिवक्ता सच्चिदानंद प्रसाद का निधन गया में उनके आवास पर हो गया। स्व. लाल पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में इनके निधन की खबर गया बार एसोसिएशन में आते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से गया लाया जा रहा है। स्व. लाल 1986 में गया बार के सदस्य बने। जो गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहे त्रिपुरारी शरण उर्फ बिट्टू बाबू के जुनियर के रूप में वकालत शुरू की। अधिवक्ता अजय किशोर लाल गया शहर के गेवालबीघा दुर्गा स्थान मोहल्ले के निवासी थे। ये अपने पीछे एक पुत्र और दो विवाहित पुत्री छोड़ गए हैं।

वहीं गया बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता सच्चिदानंद प्रसाद का निधन गया के नादरगंज शंकर पांडेय लेन स्थित आवास पर हो गया। जिनका अंतिम संस्कार विष्णुपद के श्मशानघाट(मुक्ति धाम) में देर शाम हुआ। स्व. सच्चिदानंद प्रसाद 1989 में गया बार मे जॉइन किए थे। इनके दोनों पुत्र अभियंता हैं। स्व. सच्चिदानंद गया बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण के दामाद थे। इनका निधन 65 वर्ष की आयु में हो गया जबकि अजय किशोर लाल की उम्र लगभग 70 वर्ष थी।

इन दोनों अधिवक्ताओं के निधन की खबर से गया बार एसोसिएशन का माहौल गमगीन है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश, सचिव मुरारी कुमार हिमांशु, पूर्व सचिव राजन प्रसाद एवं अनिल कुमार, रबिन्द्र प्रसाद, अधिवक्ता विकाश रंजन दफ़्तुआर, राजेंद्र प्रसाद, एस. राजेश आनंद, कैलाश राय, संतोष कुमार मंडल आदि सहित बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने इन दोनों के अधिवक्ताओं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इनके निधन से गया बार को अपूर्णीय क्षति हुई है। बता दें पिछले दिनों वरिष्ठ अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम सिंह बग्गा का निधन हो गया था।

Categorized in:

Gaya,

Last Update: October 18, 2023