मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतरी में 15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो भाइयों की गिरफ्तारी

On: Thursday, October 24, 2024 10:12 PM

गया (अतरी): अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ बाजार में थाना मोड़ के पास गुरुवार को पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को 15 लीटर 525 एमएल इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

अतरी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों, मोहित कुमार और राहुल कुमार, को पकड़ा। ये दोनों माड़नपुर के निवासी हैं। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है, और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ये युवक शराब की तस्करी में और किन-किन गतिविधियों में शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |