मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज में बंद घर मे हजारों की चोरी

On: Tuesday, February 25, 2025 3:42 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिकाबगंज स्थित शांति नगर मुहल्ले में एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित अनिल शर्मा ने बताया कि उनका पूरा परिवार घर में ताला लगाकर अपने गांव चैनपुर चले गये थे। मंगलवार को जब टिकारी स्थित अपने घर पहुंचे और घर खोलते ही देखा कि सामान अस्त व्यस्त पड़ा है। जांच पड़ताल की तो घर के सभी कमरे का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। पीड़ित ने आशंका जताई कि अज्ञात चोरों द्वारा घर के दक्षिण दिशा में घर के टूटे हिस्से से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि घर से हजारों की लागत का घरेलू सामान चोरी कर ली गई। हालांकि घटना के संबंध में देर शाम तक टिकारी थाना में कोई लिखित शिकायत नही की गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

10, 'post_status' => 'publish' ); $latest_posts = new WP_Query($args); if ($latest_posts->have_posts()) : ?>
📰 Latest:
have_posts()) : $latest_posts->the_post(); ?> |