मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जो नक्सली रास्ते से भटक गए हैं वे मुख्यधारा से जुडें, पूर्ण सहयोग मिलेगा: कुमार मयंक

On: Thursday, February 8, 2024 1:44 PM

इमामगंज रिपोर्टर

गया मुख्यालय में तैनात 159 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट कुमार मयंक ने प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले वर्षों में 159 बटालियन सीआरपीएफ ने जिला पुलिस बल के सहयोग से मिलकर नक्सलियों के मांद में घुसकर विशेष धर पकड़ अभियान चलाया है। जिसमें सीआरपीएफ को काफी सफलता मिली है, शीर्ष कमांडर के साथ हार्डकोर सदस्य भी पकड़े गए हैं। साथ ही कई नक्सलियों को हथियार के साथ आत्मसमर्पण कराने में कामयाब हुए हैं। सीआरपीएफ द्वारा विभिन्न तरह के सिविक एक्शन प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं जिससे नक्सली गतिविधियां कम हुई है। उन्होंने कहा वैसे नक्सली जो राह भटक गए हैं समाज के मुख्य धारा से जुड़े ,सरकारी पॉलिसी के तहत पुनर्वास के लिए उन्हें पूरी सहयोग मिलेगी। उन्होंने पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें कोई खतरा नहीं होगी पुनर्वास कराए गए नक्सलियों के परिवारों से पूछताछ कर सकते हैं। उन्होंने बताया सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच सिलाई मशीन, पीने के पानी की व्यवस्था, सोलर लैंप, घरेलू सामान और रोजगार उन्मुख कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट |