मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जन सुराज की जमीनी ताकत और नेतृत्व को जानने व समझने का प्रयास है युवा संघर्ष यात्रा: आनंद मिश्रा

On: Wednesday, January 29, 2025 3:09 PM

टिकारी संवाददाता: जन सुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में चल रही जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा सह बाइक रैली बुधवार को टिकारी से शेरघाटी के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष मिश्रा ने यात्रा के उद्देश्य पर जानकारी देते हुए बताया कि पूरे बिहार में 20 हजार किलोमीटर की बाइक रैली के माध्यम से जन सुराज की जमीनी पकड़ को और मजबूत करना तथा पार्टी उम्मीदवारों को जनता का समर्थन परखना व संवाद स्थापित करना है।

यात्रा के जरिए जमीनी स्तर पर हो रही समस्याओं को समझना और उसे दूर करने का उपाय ढूंढना है। उन्होंने बताया कि जन सुराज को 1 करोड़ लोगों ने मिलकर बनाया है। हमारी पार्टी जमीनी स्तर पर कितनी मजबूत है उनके नेतृत्व को जानने व समझने का प्रयास भी इस यात्रा के जरिए कर रहे हैं।  वंही प्रदेश युवा उपाध्यक्ष डा. बीडी शर्मा ने कहा कि युवा संघर्ष यात्रा जहां-जहां से गुजर रही है वहां-वहां लोग इससे जुड़ रहे हैं। लोगों का अपार प्रेम व समर्थन भी मिल रहा है। इस अभियान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत और लोगों का प्यार मिल रहा है। बाइक यात्रा टिकारी से निकलकर, कोंच बाजार, उतरेन, परैया, गुरारू, कोंची, मथुरापुर, गरुआ होते हुए शेरघाटी पहुंची।  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |