मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में रूसी महिला का iPhone झपटकर चोर फरार, चोर की हुई पहचान, पुलिस की पकड़ से बाहर

On: Monday, October 7, 2024 3:55 PM

देवब्रत मंडल

प्रतीकात्मक चित्र

गया: बिहार के गया में एक रूसी महिला यात्री का आईफोन चलती ट्रेन से झपट लिया गया। घटना के बाद से पुलिस ने अपराधी की पहचान कर ली है, लेकिन अब तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन घटी, जब देशभर में जश्न का माहौल था।

घटना का विवरण: रूसी महिला यात्री नीना नीकोनिरोवा, जो गया से कामाख्या जा रही थी, के साथ यह घटना 17 सितंबर को गया-कामाख्या एक्सप्रेस के कोच एस-10 में हुई। जब ट्रेन गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी, उस वक्त नीना अपने मोबाइल से फल्गु नदी का वीडियो बना रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके हाथ से झपट्टा मारकर आईफोन छीन लिया और फरार हो गया।

कांड दर्ज होने में हुई देरी: हालांकि घटना 17 सितंबर को हुई थी, लेकिन पीड़िता के शिकायत दर्ज कराने में कुछ देरी हुई, क्योंकि वह सफर के दौरान थी। 3 अक्टूबर को जब पीड़िता की लिखित शिकायत रेल थाना पहुंची, तब जाकर गया रेल थाना में मामला दर्ज किया गया।

रेल प्रशासन में मची हलचल: रूसी महिला के साथ हुई इस घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तुरंत रेलवे एसपी और आईजी तक पहुंचाई गई। कंट्रोल मैसेज जारी होते ही पुलिस ने अपराधी की तलाश के लिए अपने पूरे तंत्र को सक्रिय कर दिया।

अपराधी की पहचान लेकिन गिरफ्तारी बाकी: गया रेल थानाध्यक्ष, निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और अपराधी की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
क्या आपको भी आते हैं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने वाले कॉल? सावधान! गया में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर गिरोह, खुलासों से उड़ जाएंगे होश | गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया | बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग | गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला | पितृपक्ष मेला-2026 की सफलता पर गया प्रशासन को मिली शाबाशी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 वरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान |