मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

स्टेशन प्रबंधक ने सचिव को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाया

On: Tuesday, January 9, 2024 2:48 PM

देवब्रत मंडल

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा का जारी भूख हड़ताल मंगलवार की शाम समाप्त हो गया। स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार ने शाखा सचिव मुकेश सिंह को जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त करने का आग्रह किया। जिसके बाद दो दिवसीय भूख हड़ताल समाप्त हो गया। यूनियन के के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि भारत सरकार से पुरानी पेंशन की मांग को ले कर गया शाखा के शाखा सचिव मुकेश सिंह के नेतृत्व में भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गया शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया इस मौके पर कई वक्ताओं ने पुरानी पेंशन की पुनः बहाल की मांग भारत सरकार से अपने वक्तव्य में की,
मुख्य रूप से शाखा सचिव मुकेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा की जिस तरह भारत सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांगों को लेकर नजर अंदाज कर रही है, जिसका जवाब देश के सभी कर्मचारी 2024 में होने वाले लोक सभा की चुनाव में अपने वोटों से देगा और यह सिर्फ लोक सभा के चुनाव तक ही नही बल्कि आने वाले किसी भी राज्य के चुनाव में जवाब देगा। कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने कहा की यदि सरकार पुरानी पेंशन की मांगों को अनसुनी करती है, तो वो दिन दूर नही जब रेल कर कर्मचारी आर पार की लड़ाई करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा की यदि जरूरत पड़ी तो ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के हड़ताल की नोटिस जारी होते हीं पूरे भारत वर्ष के कर्मकारी हड़ताल पे जाने को विवश होंगे। इस अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा के शाखा सचिव मुकेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद,उपाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सहायक सचिव संतोष कुमार, संगठन मंत्री रविराज, संगठन मंत्री कुणाल रंजन , आर, के अवस्थी, रविन्द्र कुमार,अमरदीप कुमार, वीरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, महिला शाखा के सचिव मुन्नी कुमारी, बिहार राज्य अराजपत्रित संगठन से कपिल देव प्रसाद सिन्हा, आमिर खान, बिहार पेंशनर्स एसोसियन के दूधेश्वर पंडित, के अलावा भिन्न भिन्न विभागों से सैकड़ों महिला एवं पुरुष रेल कर्मचारियों ने इस भूख हड़ताल में हिस्सा लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव | पुलिस-पब्लिक संबंधों में आएगा बड़ा सुधार: मगध क्षेत्र के सभी 142 थानों में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ | भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! |