मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के प्रयास ने लाया रंग, गया के गांधी मैदान का होगा कायाकल्प

On: Wednesday, November 27, 2024 3:34 PM

देवब्रत मंडल

गया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, गया के सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर अपने संकल्प को सिद्ध करते हुए गया के गांधी मैदान के पुनर्विकास के लिए बड़ी पहल की है। बिहार सरकार ने गांधी मैदान के कायाकल्प के लिए ₹4,31,04,400 की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना गया को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर और अधिक प्रतिष्ठा दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गांधी मैदान में होगा विश्व स्तरीय विकास

इस योजना के तहत गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण, इसके तालाब का पुनर्विकास, हरित क्षेत्र (ग्रीन एरिया) का निर्माण और खेलकूद के लिए उत्कृष्ट सुविधाओं की स्थापना होगी। साथ ही, पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे गया न केवल एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी छवि और मजबूत होगी।

बेहतर बुनियादी ढांचा और सुविधाएं

श्री मांझी ने बताया कि गया के सौंदर्यीकरण, रोशनी की आधुनिक व्यवस्था, सफाई और सड़क चौड़ीकरण जैसे कार्य भी इस योजना में शामिल हैं। उनका कहना है कि यह परियोजना “बेहतर गया, सुरक्षित गया” के सपने को साकार करेगी।

लोकसभा वादों को निभा रहे हैं जीतनराम मांझी

हम पार्टी के प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी ने कहा, “लोकसभा चुनाव में गया के विकास को लेकर किए गए वादे एक-एक करके पूरे किए जा रहे हैं। गांधी मैदान का कायाकल्प इसी कड़ी का हिस्सा है। जीतनराम मांझी काम में विश्वास रखते हैं और यह परियोजना जल्द ही धरातल पर दिखेगी।”

नेताओं ने दी बधाई

हम पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, नगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी, बुलबुल सिंह, दिवाकर सिंह, पंकज सिंह, धर्मेंद्र मांझी, मनोज मांझी, राकेश कुमार, अनिल यादव, संतोष सागर और रामस्नेही मांझी ने इस पहल के लिए श्री जीतनराम मांझी को बधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार |