मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से चेन झपट कर बाइक सवार अपराधी फरार, पुलिस जांच में जुटी

On: Monday, September 23, 2024 3:06 PM

देवब्रत मंडल

गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के सिकड़िया मोड़ के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक सोमवार की सुबह एक महिला के गले से सोने का चेन झपट कर बाइक पर सवार अपराधी भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई। घटना उस वक्त हुई, जब महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।
बताया गया कि सिकड़िया मोड़ के पास पेट्रोल पंप के नजदीक मॉर्निंग वॉक से अपने घर लौट रही वृद्ध महिला के साथ घटना हुई है। पीड़ित महिला चंदौती मोड़ के पास की रहने वाली रीता देवी बताई जा रही है। रीता देवी ने पुलिस को बताई है कि हर सुबह घर से रोज़ की तरह मार्निंग वॉक करने गई थी।

सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे के आसपास अपने घर को लौट रही थी। जैसे ही सिकड़िया मोड़ से पहले पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची ही थी कि एक बाइक पर सवार होकर दो लड़के करीब आए और हमारे गले से सोने की चेन को खींचकर गया कॉलेज की ओर बाइक से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलने पर रामपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की छानबीन करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाली है। इस संबंध में रामपुर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में सरकारी क्वार्टर में ASI ने सल्फास खाकर दी जान, स्वास्थ्य तनाव या कोई और वजह? पुलिस तलाश में जुटी | कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर अमर कुमार राजा उर्फ बाबा गिरफ्तार, 50 हजार इनामी अपराधी पर कई संगीन मामले दर्ज | ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव नेशनल काउंसिल/जेसीएम के सदस्य नियुक्त, गया शाखा में जश्न | गया जंक्शन पर ‘नेचुरल कॉल’ की सुविधा महंगी पड़ सकती है, गुवाहाटी की एजेंसी ने संभाला ठेका | गया जी शहर में तैयार होंगे 15 नए शौचालय, स्वच्छता सुविधाओं को मिलेगी मजबूती | डॉ. फरासत हुसैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: गया में शुरू होगी 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता | गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार | स्टेशन रोड स्थित रीगल रेस्ट हाउस की 600 स्क्वायर फीट जमीन पर रेलवे की कार्रवाई शुरू, 32 साल बाद केस में विजय | फतेहपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दाह-संस्कार के बाद हत्या का केस दर्ज; ससुराल पक्ष फरार | फतेहपुर में बाल श्रम विभाग की छापेमारी: होटल से 12 वर्षीय बालक मुक्त, संचालक पर मामला दर्ज |