मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जनवितरण विक्रेताओं का बड़ा फैसला: 1 फरवरी से पोस मशीन बंद, 31 जनवरी को गांधी मैदान में जुटेंगे सभी

On: Wednesday, January 29, 2025 2:59 PM

देवब्रत मंडल

गया। बिहार के जनवितरण विक्रेताओं ने सरकार की अनदेखी के खिलाफ बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर गर्दनीबाग, पटना में आमरण अनशन पर बैठे अंबिका प्रसाद यादव के समर्थन में गया जिले के जनवितरण विक्रेताओं ने 1 फरवरी 2025 से अनिश्चितकालीन पोस मशीन बंद करने का निर्णय लिया है। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक अनशनकारी का आंदोलन समाप्त नहीं होता।

गया जिले के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह (सह-प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं जिला महामंत्री डॉ. विजय कुमार यादव ने जानकारी दी कि 31 जनवरी को गया के गांधी मंडप में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी अनुमंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पैक्स अध्यक्ष एवं शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से 53 तक के जनवितरण विक्रेता शामिल होंगे।

इससे पहले, 30 जनवरी को सभी प्रखंडों में आपातकालीन बैठक कर आगामी रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट 31 जनवरी को गांधी मंडप में दी जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य 1 फरवरी से 100% पोस मशीन बंद आंदोलन को सफल बनाना है।

महेंद्र कुमार सिंह और डॉ. विजय कुमार यादव ने कहा कि सरकार की अड़ियल नीति के कारण जनवितरण विक्रेताओं को यह कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है। 20 जनवरी से गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे अंबिका प्रसाद यादव के समर्थन में पूरे बिहार के विक्रेताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर |