मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मां मनोकामना दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया, महाआरती में शामिल हुए भक्तगण

On: Wednesday, February 5, 2025 3:46 PM

गया शहर के लोको कॉलोनी में मां मनोकामना दुर्गा मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पाँचमुहानी कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस मंदिर के स्थापना दिवस को लेकर प्रातःकाल में विशेष पूजा अर्चना की गई। अपराह्न में हवन यज्ञ आदि अनुष्ठान पूर्ण किया गया। जिसमें आयोजक समिति के लोगों के अलावा कई भक्त शामिल हुए। स्थापना दिवस को लेकर मंदिर की विशेष तौर पर फूलों से सजावट की गई है।

संध्या काल में विशेष रूप से महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें लोको कॉलोनी में रहने वाले रेलकर्मियों के अलावा उनके आश्रित तथा आसपास से काफी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। महाआरती के बाद आयोजन समिति के लोगों के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। दर्शन करने आ रहे भक्तजनों व श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
बता दें इस मंदिर का निर्माण और माता दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना 5 फरवरी 2012 को माघ वसंत पंचमी की तिथि को किया गया था।

इस मंदिर के निर्माण के बारे में आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि लोको कॉलोनी में रहने वाले हिंदू और मुस्लिम रेलकर्मियों के लोगों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया था। गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक यह मंदिर काफी सुर्खियों में रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी विभूति पंडित ने बताया कि मां के दरबार में आने वाले हर प्राणी की मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करने के लिए काफी दूर दूर से भक्त आते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |