मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल मनोकामना दुर्गा मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

On: Monday, February 5, 2024 2:56 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया शहर के पाँचमुहानी लोको कॉलोनी स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल यह मंदिर उस वक्त से चर्चा में है, जब इस मंदिर का निर्माण आज से 12 साल पहले हुआ था। बता दें कि इस मंदिर के निर्माण न केवल लोको कॉलोनी के रहने वाले सनातन धर्म के मानने वाले लोगों ने कर सेवा की थी बल्कि इस्लाम धर्म को मानने वाले रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों ने भी कर सेवा के साथ अर्थ दान भी किए थे। जिसकी चर्चा हर जगह हुई।

सोमवार को इस मंदिर के प्रांगण में प्रातःवेला की आरती से शुरू हुआ अनुष्ठान संध्या में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। पाँचमुहानी कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को संपन्न कराने में लोगों का सहयोग रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |