मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता दो दिवसीय बीएलओ प्रशिक्षण जाएंगे दिल्ली

On: Monday, April 21, 2025 3:41 PM

टिकारी संवाददाता: जिला के सभी दस विधानसभा क्षेत्र से एक-एक बीएलओ का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए किया गया है। इनमे टिकारी विधानसभा क्षेत्र से बूथ संख्या 343 के बीएलओ संतोष कुमार गुप्ता का चयन दिल्ली में प्रशिक्षण के लिए हुआ है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली के द्वारा मतदाता सूची को स्वच्छ, स्वस्थ और पारदर्शी बनाने के लिए सभी विधासभा से मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) को दिल्ली के द्वारिका में दो दिवसीय 23 और 24 अप्रैल को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। संतोष कुमार गुप्ता बाला बिगहा स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत है व चुनाव कार्य में काफी दक्ष माने जाते है। प्रशिक्षण के लिए चयनित होने पर विद्यालय के शिक्षकों सहित कई बीएलओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच |